लाइव न्यूज़ :

बलिया में दलित लड़की ने आत्महत्या की, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 23, 2021 18:03 IST

Open in App

बलिया (उप्र) 23 मई जिले में बैरिया थाना क्षेत्र के चाईछपरा गांव में शनिवार को एक दलित लड़की ने कथित रूप से प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों की फटकार के बाद दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि, बाद में किशोरी के पिता की तहरीर पर इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि चाईछपरा गांव में कल 14 वर्षीय एक किशोरी का शव उसके घर में लोहे की रॉड में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

अधिकारी ने बताया कि छानबीन में आत्महत्या का तथ्य सामने आया है और प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों ने किशोरी को फटकार लगाई थी जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

यादव ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इस बीच, इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

बैरिया थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर उसके गांव के ही युवक विकास मल्लाह के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि पिता ने आरोप लगाया है कि विकास गलत नीयत से उनकी पुत्री को बार-बार परेशान करता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?