लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पाली जिेले मे दलित परिवार पर हमला, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 21, 2021 19:36 IST

Open in App

जोधपुर, 21 मार्च राजस्थान में पाली जिले के एक गांव में सवर्ण जाति के लोगों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराने के बाद एक दलित परिवार के सदस्यों के साथ कथित रूप से मारपीट की गयी।

पुलिस के अनुसार, जिले के सिराना गांव में शुक्रवार को यह घटना घटी और इस सिलसिले में शनिवार शाम को चार लोग हिरासत में लिये गये।

पाली के पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि पुलिस ने अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न रोकथाम अधिनियम और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तब पुलिस ने कार्रवाई की।

अशोक मेघवाल ने वीडियो में आरोप लगाया कि सवर्ण जाति के कुछ लोगों ने किसी जमीन विवाद को लेकर उनकी मां दैल्ली देवी एवं गर्भवती बहन ललिता देवी पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि इस विवाद के संबंध में दो मामले अदालत में लंबित हैं लेकिन ठाकुर हुकुम सिंह राजपूत उस जमीन को खाली करने के लिए दबाव डाल रहा है।

मेघवाल ने कहा, ‘‘ हम कई पीढ़ियों से इस जमीन पर रह रहे हैं लेकिन हुकुम सिंह हम पर उस जगह को खाली करने का दबाव बना रहा है और पैसे भी मांग रहा है। ’’

उन्होंने वीडियो में कहा कि कि उन्होंने जान पर खतरे के संदेह में हुकुम सिंह और छह अन्य के विरूद्ध 15 मार्च को रोहेट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी, ‘‘ लेकिन पुलिस ने समय से कोई कार्रवाई नहीं की, शुक्रवार को 10-12 लोगों ने हम पर फिर हमला किया, हमें गालियां दीं और मेरी मां एवं गर्भवती बहन के साथ मारपीट की।’’

मेघवाल ने दावा कि उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक और स्थानीय अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों ने उन पर हमला किया।

रावत ने कहा, ‘‘हमने चार लोगों को गिरफ्तार किया और प्राथमिकी में दर्ज अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे जा रहे हैं। हमने परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की है।’’

दूसरे पक्ष ने मेघवाल के परिवार पर चोरी एवं अन्य अपराधों का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए