लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में दलित दम्पत्ति की हत्या, मायावती ने दी तीखी प्रतिक्रिया, सपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जाएगा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:50 IST

Open in App

आजमगढ़/लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 29 नवंबर आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव में एक दलित दम्पत्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

दलित दंपत्ति की दोहरे हत्याकांड पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने राज्य सरकार से ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के पांच सदस्‍यीय प्रतिनिधि मंडल को दलित दंपति की हत्‍या की जांच करने और शोक संवेदना प्रकट करने के लिए मंगलवार को मौके पर भेजने का फैसला लिया है।

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्या ने सोमवार को बताया कि तीथऊपुर गांव निवासी नगीना राम (55) चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर मऊ जिले में कार्यरत थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाश रविवार देर रात उनके घर में घुसे और पति-पत्नी नगीना देवी (52) की हत्या करके फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक नगीना तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और उनकी तीन लड़किया थीं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रयागराज में एक दलित परिवार के चार सदस्यों और आजमगढ़ जिले में दलित पति-पत्नी की गला काटकर हत्या किए जाने की घटनाओं की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को दलितों के खिलाफ ‘अत्याचार’ को सख्ती से रोकना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है, ‘‘उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की घटना के बाद, अब आजमगढ़ में दलित पति-पत्नी की कल रात गला काटकर हत्या किया जाना अति-दुःखद, दर्दनाक व अति-निन्दनीय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दलितों पर आए दिन हो रहे ऐसे अत्याचारों को सरकार तुरन्त सख्ती से रोके तथा दोषियों के विरुद्ध सही व सख्त कार्रवाई करे, बसपा की यह मांग है।’’

सपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता राजेंद्र चौधरी ने सोमवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में दलित दम्पत्ति नगीना राम व उनकी पत्नी की हुई हत्या की जांच करने एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु 30 नवम्बर, मंगलवार को आजमगढ़ पहुंचेगा।

उन्‍होंने बताया कि सपा के प्रतिनिधिमंडल में कल्पनाथ पासवान विधायक, हवलदार यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, श्रीराम जगराम पूर्व विधायक, विद्या चौधरी पूर्व मंत्री एवं दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद को शामिल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो