लाइव न्यूज़ :

यूपी के इस स्कूल में दलित बच्चे खाते हैं अलग बैठकर खाना, वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने दिए जांच के आदेश

By भाषा | Updated: August 29, 2019 14:17 IST

वायरल वीडियो में बलिया नगर के रामपुर का प्राथमिक विद्यालय दिख रहा है, जहां सामान्य वर्ग के बच्चे दलित बच्चों के साथ भोजन नहीं करते और दलित बच्चे स्कूल से मिलने वाली थाली में भोजन नहीं करते।

Open in App
ठळक मुद्देपिछड़ी जाति के बच्चों का कहना है कि वे थाली घर से लाते हैं। जिलाधिकारी भवानी सिंह खँगारौत ने मीडिया के जरिये मामला सामने आने पर विद्यालय का गुरूवार को दौरा कर जांच की।

बलिया जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना के तहत दिए जाने वाले भोजन के दौरान कथित भेदभाव का मामला सामने आया है । घटना के सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर वायरल हुए वीडियो में दलित बच्चों के साथ खाना खाने को लेकर कथित भेदभाव नजर आ रहा है। हालांकि जिलाधिकारी भवानी सिंह खँगारौत ने आरोप को निराधार करार देते हुए मामले की गहराई से जांच के आदेश दिये हैं।

वायरल वीडियो में बलिया नगर के रामपुर का प्राथमिक विद्यालय दिख रहा है, जहां सामान्य वर्ग के बच्चे दलित बच्चों के साथ भोजन नहीं करते और दलित बच्चे स्कूल से मिलने वाली थाली में भोजन नहीं करते। दलित बच्चे थाली अपने घर से लेकर आते हैं। वीडियो में मिडडे मिल का भोजन दलित बच्चे अलग बैठकर करते दिखाई दे रहे हैं ।

पिछड़ी जाति के बच्चों का कहना है कि वे थाली घर से लाते हैं। हालांकि स्कूल के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम गुप्ता का कहना है कि थोड़ा बहुत भेदभाव बच्चे रखते हैं । जिलाधिकारी भवानी सिंह खँगारौत ने मीडिया के जरिये मामला सामने आने पर विद्यालय का गुरूवार को दौरा कर जांच की।

उन्होंने दावा किया कि प्रथम दृष्टया दलित छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप निराधार है लेकिन मामले की गहराई से जांच के आदेश दे दिये गये हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया