लाइव न्यूज़ :

दलित की कथित तौर पर गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:32 IST

Open in App

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 15 सितंबर जनपद बदायूँ में बुधवार को दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर एक दलित नेता की गोली मार कर कथित रूप से हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस में दर्ज तहरीर के मुताबिक उझानी कोतवाली इलाके के ग्राम बसोमा के रहने वाले पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामदयाल (52) की चुनावी रंजिश में गोली मार कर हत्या कर दी। इसके अनुसार दो महीने पहले भी दलित नेता पर जानलेवा हमला हुआ था।

पुलिस को दी गई तहरीर में परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उस वक़्त भी कार्यवाही नहीं की और यदि समय रहते कार्यवाही की गई होती तो दलित नेता की हत्या नहीं होती।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि बसोमा में संदिग्ध परिस्थितियों में 52 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवेचना की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू