लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने पर्यावरणविद बहुगुणा के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:45 IST

Open in App

धर्मशाला, 22 मई तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर शनिवार को दुख जताया और कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाया।

चिपको आंदोलन के प्रणेता बहुगुणा की शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में कोविड-19 के कारण मौत हो गई। वह 94 वर्ष के थे।

दलाई लामा ने शनिवार को एक संदेश में कहा, ‘‘मैं उनके परिजन के साथ ही उनके प्रशंसकों एवं दोस्तों से संवेदना जताता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

दलाई लामा ने कहा, ‘‘पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाया, जिसकी मैं तहेदिल से प्रशंसा करता हूं। उत्तराखंड के गढ़वाल में जन्मे बहुगुणा ने न केवल नदियों, जंगलों और पहाड़ों के संरक्षण की जरूरत जताई बल्कि समझा कि इस तरफ दूसरे लोगों का ध्यान खींचना उनका मिशन है।’’

तिब्बत के धार्मिक नेता ने कहा कि एक बार बहुगुणा ने उनसे कहा था कि पेड़ों को रोपने और उनकी देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे सहमत था और जब भी मैंने लद्दाख, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश और अन्य जगहों का दौरा किया, मैंने लोगों से पर्यावरण की देखभाल करने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन