लाइव न्यूज़ :

दलाईलामा ने नोबेल पुरस्कार विजेता पत्रकारों के साहस की सराहना की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 18:29 IST

Open in App

धर्मशाला, नौ अक्टूबर दलाईलामा ने शनिवार को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पत्रकारों मारिया रसा और दमित्री मुरातोव की चुनौती भरे हालात में उनके देशों में निरंशुक ताकतों के खिलाफ खड़े रहने के लिए सराहना की।

फिलीपीन की पत्रकार मारिया रसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को शुक्रवार को 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इन पत्रकारों को यह पुरस्कार उन देशों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के वास्ते संघर्ष करने के लिए दिया गया है जहां पत्रकारों को लगातार हमलों एवं प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है जिसमें उनकी हत्या तक कर दी जाती है।

दलाईलामा ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि दो पत्रकारों को फिलीपीन और रूस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रयासों के लिए इस साल का पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने कहा, ''मानवीय मूल्यों और सामाजिक व धार्मिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मैं दोनों पत्रकारों के साहस की सराहना करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो