लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने उत्तराखंड में बारिश के कारण हुई मौतों पर चिंता व्यक्त की

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:26 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 20 अक्टूबर दलाई लामा ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर पहाड़ी राज्य में भारी बारिश के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उत्तराखंड में रविवार रात से दो दिनों से अधिक समय तक बारिश के कारण 46 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 11 लापता हैं। कुछ लोगों के अब भी बारिश के बाद ढहे घरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

दलाई लामा ने एक पत्र में लिखा, “जिन लोगों ने अपनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और उनके लिए प्रार्थना करता हूं। मैं उन लोगों की सुरक्षा और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं जो अब भी कथित तौर पर मलबे के नीचे और बाढ़ वाले क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।”

नोबेल पुरस्कार विजेता ने लिखा, “मैं इस बात की बेहद सराहना करता हूं कि राज्य सरकार बचाव कार्य में लगी हुई है और इस आपदा से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”

बौद्ध आध्यात्मिक नेता ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के साथ एकजुटता के प्रतीक के रूप में, उन्होंने दलाई लामा ट्रस्ट (डीएलटी) से राहत और बचाव के प्रयासों के लिए दान करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया