लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 10:45 IST

Open in App

धर्मशाला, 17 सितंबर दलाई लामा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों के बावजूद लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में दलाई लामा ने यह भी कहा कि दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत की सफलता न सिर्फ यहां के लोगों के लिए बल्कि समग्र रूप में दुनिया के विकास के लिए भी लाभदायक है।

उन्होंने मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘आपके जन्मदिन के अवसर पर मैं हार्दिक बधाई देता हूं। आपकी आयु लंबी हो और आप स्वस्थ जीवन जिएं।’’ उन्होंने कहा कि आप एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं जो इस देश की सबसे अधिक परवाह करता है। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी जैसी चुनौतियों ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है। इन चुनौतियों के बावजूद आपने लोगों में जो आत्मविश्वास बढ़ाया है, इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं।’’

दलाई लामा ने कहा, ‘‘मैं इस बात से सहमत हूं कि किसी को भी नुकसान न पहुंचाने की प्राचीन भारतीय परंपरा ‘अहिंसा’ और करुणा न सिर्फ प्रासंगिक हैं बल्कि यह आज की दुनिया में जरूरी भी हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि मानवता की व्यापक भलाई के लिए इन सिद्धांतों को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मुझे अवसर मिलता है, मैं हमेशा भारत की उसके मजबूत लोकतंत्र, धार्मिक विविधता, उल्लेखनीय सौहार्द एवं स्थिरता के लिए सराहना करता हूं।’’

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘निर्वासन में रह रहे हम तिब्बतियों के लिए भारत न केवल हमारा आध्यात्मिक आश्रय है, बल्कि 62 साल से अधिक समय से हमारा घर भी है। हमें मिले गर्मजोशीपूर्ण और उदार आतिथ्य के लिए मैं फिर से इस अवसर पर भारत सरकार और यहां लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह