एंगेल की मंजूरी के बिना जयशंकर से मिलने वाले अमेरिकी सांसदों की सूची में डला जयपाल का नाम : सूत्र

By भाषा | Updated: December 23, 2019 15:59 IST2019-12-23T15:59:02+5:302019-12-23T15:59:02+5:30

‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए वाशिगंटन के दौरे पर आए जयशंकर ने जयपाल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था जिन्होंने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की भारत से अपील करते हुए एक प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया था।

Dala Jaipal's name in list of US MPs meeting Jaishankar without Angel's approval: sources | एंगेल की मंजूरी के बिना जयशंकर से मिलने वाले अमेरिकी सांसदों की सूची में डला जयपाल का नाम : सूत्र

एंगेल की मंजूरी के बिना जयशंकर से मिलने वाले अमेरिकी सांसदों की सूची में डला जयपाल का नाम : सूत्र

Highlightsवाशिगंटन के दौरे पर आए जयशंकर ने जयपाल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया थाजयशंकर से मिलने वालों में पहले सिर्फ सांसद एंगेल और रैंकिंग सदस्य माइक मैककॉल का नाम था

विदेशी मामलों की संसदीय समिति के प्रमुख इलियट एंगेल को पिछले हफ्ते यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करने वाले सांसदों की सूची में गैर सदस्य भारतीय-अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल और अन्य दो के नाम शामिल किए जाने की जानकारी नहीं थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

‘टू प्लस टू’ वार्ता के लिए वाशिगंटन के दौरे पर आए जयशंकर ने जयपाल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था जिन्होंने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की भारत से अपील करते हुए एक प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस में पेश किया था।

सूत्रों ने बताया कि जयशंकर से 18 दिसंबर को मिलने वालों में पहले सिर्फ न्यूयॉर्क से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद एंगेल और रैंकिंग सदस्य माइक मैककॉल का नाम था। समझा जाता है कि उन्हें इस सूची में अन्य लोगों के नाम जुड़ने की जानकारी तब हुई जब यहां स्थित भारतीय दूतावास ने शुरुआत में जिन नामों पर सहमति बनी थी, उनमें हुए परिवर्तनों पर आपत्ति जताई।

उन्होंने बताया कि लेकिन 18 दिसंबर की सुबह, जब एंगेल को इसके बारे में पता चला, तब तक उनके लिए बहुत देर हो गई थी और उनके लिए कोई भी ऐसा कदम उठाना अनुचित होता जो उनके ही साथी सांसदों के खिलाफ जाता दिखता।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय दूतावास, विदेशी मामलों की संसदीय समिति के सदस्य न होने के बावजूद अतिरिक्त नामों को बिना खुद को भरोसे में लेकर जोड़े जाने के तरीके से नाराज हो गया था और उसने बैठक रद्द कर दी।

पिछले हफ्ते यहां हुई चर्चा की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने संकेत दिया कि जयपाल के अलावा, सूची में दो अन्य सांसदों के नाम भी जोड़े गए जो उसी समूह का हिस्सा हैं और हाल के कुछ दिनों में जिन्होंने कश्मीर, धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के मुद्दों पर भारत को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। अन्य दो सांसदों के नामों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी। 

Web Title: Dala Jaipal's name in list of US MPs meeting Jaishankar without Angel's approval: sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे