लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 10 वर्षीय अपनी बेटी से बलात्कार करने के आरोप में दिहाड़ी मजदूर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:25 IST

Open in App

कोटा(राजस्थान), 23 जनवरी बूंदी जिले के एक गांव में अपनी 10 वर्षीय बेटी से तीन-चार महीनों तक बार-बार बलात्कार करने के आरोप में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को यहां गिरफ्तार किया गया है। वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर है और मध्य प्रदेश के रायसेन जिले का रहने वाला है।

डाबी पुलिस थाने के प्रभारी संपत सिंह ने बताया कि अपनी 10 वर्षीय बेटी से तीन-चार महीने तक बार-बार बलात्कार करने के आरोप में उसे शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि ग्राम सरपंच ने इलाके में इस लड़की के साथ कुछ अप्रिय होने की एक शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता तथा उसके सात वर्षीय भाई और पांच वर्षीय बहन को वहां से मुक्त कराया तथा बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार की दरम्यानी रात उन्हें बाल कल्याण समिति के पास ले गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने समिति और एक महिला कांस्टेबल की पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया कि उसके पिता ने बार-बार उसका बलात्कार किया। उसने यह भी बताया कि उसके पिता ने शराब के नशे में मकर सक्रांति के दिन उसका कई बार बलात्कार किया, जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई ।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा किया करता था और उसे उसके मायके छोड़ आया था। साथ ही, वह अपने तीनों बच्चों को चार महीने पहले बूंदी जिले के डाबी इलाके में लाया था, जहां उसने किराये पर मकान ले रखा है और दिहाड़ी मजदूरी करता है।

उन्होंने बताया कि समिति के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार की शाम अदालत में पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समिति के आदेश पर पीड़िता और उसके भाई-बहन को बूंदी में अलग-अलग आश्रय गृहों में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग