लाइव न्यूज़ :

टीके की कमी के बीच रोजाना टीकाकरण 35 प्रतिशत तक कम हुआ : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:29 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई टीकाकरण में कुप्रबंधन और कमी के बीच रोजाना टीकाकरण 23 मई को घटकर प्रति दस लाख की आबादी पर 980 रह गया था, जबकि एक हफ्ते पहले प्रति दस लाख की आबादी पर यह 1455 था। वहीं विश्व स्तर पर दस लाख की आबादी पर यह औसतन 3564 है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।

क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि राहत की बात है कि महामारी में लगातार कमी आ रही है और लगातार दूसरे हफ्ते इसमें कमी देखी जा रही है। 23 मई को खत्म हुए सप्ताह में इसमें 22 फीसदी की कमी आई, जबिक उसके पिछले हफ्ते 15 फीसदी की कमी आई थी।

इसका मतलब है कि संक्रमण छह मई को अपने चरम को पार कर चुका था, जब देश में 4.14 लाख मामले आए थे। रोजाना नए मामले अब औसतन ढाई लाख आ रहे हैं जो 16 मई को समाप्त हुए हफ्ते में संक्रमण के मामलों की संख्या 3.3 लाख थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि टीके की उपलब्धता की राष्ट्रीय स्तर पर कमी के कारण टीकाकरण भी 23 मई तक कम हुआ है और रोजाना टीकाकरण प्रति दस लाख की आबादी पर कम होकर 980 रह गया है, जबकि उससे एक हफ्ते पहले यह प्रति दस लाख की आबादी पर 1455 था। यह 35 फीसदी से ज्यादा की कमी है। वैश्विक स्तर पर टीकाकरण का औसत प्रति दस लाख की आबादी पर 3564 है।

महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली ने अपनी आबादी के संबंधित समूहों में सबसे ज्यादा टीकाकरण किया है, लेकिन मई में इन राज्यों में भी टीकाकरण की गति धीमी पड़ी है।

टीके की उपलब्धता में समय लगने के कारण टीकाकरण की रफ्तार और धीमी पड़ने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं