लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप केस: पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए रोजाना होगी सुनवाई: तेलंगाना गवर्नर

By भाषा | Updated: December 1, 2019 01:02 IST

Telangana Governor: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए रोजाना सुनवाई होगी

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना राज्यपाल ने कहा है कि हैदराबाद रेप केस में रोज होगी सुनवाईराज्यपाल ने दिलाया ‘‘संवैधानिक और कानूनी तौर पर हरसंभव मदद का भरोसा

नई दिल्ली: सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की शिकार हुई पशु चिकित्सक के परिवार को तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने भरोसा दिलाया कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए ‘‘संवैधानिक और कानूनी तौर पर’’ हरसंभव कोशिश करेंगी कि उन्हें त्वरित अदालत के गठन के साथ जल्द से जल्द न्याय मिले और मामले की सुनवाई दैनिक आधार पर हो।

सौंदरराजन ने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द जांच पूरी करने और आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर करने को कहा जाएगा। उन्होंने पीड़िता के परिवार से शमशाबाद स्थित उनके आवास में करीब आधे घंटे मुलाकात करने के बाद ‘पीटीआई’ से फोन पर बातचीत में इस घटना को ‘‘दुखद और स्तब्ध कर देने वाली’’ बताया और कहा कि इसने लड़कियों और महिलाओं का मनोबल कमजोर कर दिया है।

सौंदरराजन ने कहा, ‘‘हम महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में प्रणाली में मौजूद कमियों को दूर करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि सरकारी अस्पताल में काम करने वाली पशु चिकित्सक से बृहस्पतिवार रात हैदराबाद में चार लोगों ने बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी थी। बाद में महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ था। चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

टॅग्स :हैदराबादरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है