लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के दैनिक मामले 8,000 से नीचे नहीं आना चिंता का विषय: राजेश टोपे

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:11 IST

Open in App

मुंबई, 23 जून महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 8,000 के स्तर से नीचे नहीं आना चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के एक अध्ययन से संकेत मिला है कि यह पिछले स्वरूपों से अधिक खतरनाक हो सकता है।

टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि इस समय राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या सात से आठ हजार प्रतिदिन पर रुक गयी है। हालांकि पहले जब मामले चरम पर थे तब एक दिन में संक्रमण के 65,000 मामले सामने आ रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य के लिए चिंता की बात है कि कोविड-19 के दैनिक मामले 8,000 के स्तर से नीचे नहीं आ रहे हैं। पिछले सात-आठ दिन में राज्य में रोजाना करीब सात से आठ हजार मामले आ रहे हैं लेकिन यह संख्या नीचे नहीं जा रही है।’’

महाराष्ट्र में बुधवार को एक सप्ताह के अंतराल के बाद कोविड-19 के 10,000 से अधिक मामले देखे गये थे। टोपे ने कहा कि राज्य के सात जिलों में अब तक डेल्टा प्लस स्वरूप के 21 मरीज मिले हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘ऐसे रोगियों के लिए अस्पतालों में अलग वार्ड बनाया गया है। डेल्टा प्लस स्वरूप का प्रकोप अधिक हो सकता है। इस स्वरूप के अध्ययन से संकेत मिला है कि यह पिछले स्वरूपों से अधिक खतरनाक हो सकता है।’’

टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र के 36 जिलों से 100-100 नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गये हैं। इससे पहले महाराष्ट्र कोविड कार्यबल के सदस्य डॉ शशांक जोशी ने कहा था कि नये स्वरूप और इसके प्रकोप के बारे में अभी पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

वायरस का नया डेल्टा प्लस स्वरूप अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, स्विट्जरलैंड, जापान, पोलैंड, नेपाल, चीन तथा रूस में पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल