लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के दैनिक मामले एक लाख से नीचे बने हुए

By भाषा | Updated: June 13, 2021 10:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून देश में 71 दिन बाद कोविड-19 के सबसे कम 80,834 नये मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण की दर और घटकर 4.25 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह तक के आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

इन नये मामलों के साथ देश में कोविड-19 की चपेट में अब तक आए लोगों की संख्या 2,94,39,989 हो गई है। सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 3,303 मरीजों की मौत के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,70,384 हो गई।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,26,159 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 3.49 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 95.26 प्रतिशत है।

शनिवार को 19,20,477 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए की गई कुल जांच का आंकड़ा 37,62,32,162 हो गया जबकि दैनिक संक्रमण दर घटकर 4.25 प्रतिशत पर आ गई है।

मंत्रालय ने बताया कि यह लगातार 20 दिनों से 10 प्रतिशत के नीचे बनी हुई है। साथ ही बताया कि साप्ताहिक संक्रमण दर भी पांच प्रतिशत से नीचे आ गई है और यह 4.74 प्रतिशत दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा