लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में और कमी आई

By भाषा | Updated: June 5, 2021 14:55 IST

Open in App

पुडुचेरी, पांच जून पुडुचेरी में शनिवार को सुबह 10 बजे समाप्त हुए पिछले चौबीस घंटों में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में और गिरावट आई है।

केंद्र शासित प्रदेश में 613 नए मामलों के साथ, कुल मामलों की संख्या 1,08,439 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य निदेशक एस मोहन कुमार ने कहा कि पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम सभी चार क्षेत्रों में 9,086 नमूनों की जांच में नए मामलों की संख्या का पता चला।

अकेले पुडुचेरी क्षेत्र में 470 नए मामले सामने आए, इसके बाद कराईकल में 106, यनम में 21 और माहे क्षेत्र में 16 मामले सामने आए।

केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 8,783 है।

उन्होंने बताया कि वायरस संक्रमण के कारण 12 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,613 हो गई।

अब तक ठीक होने के बाद 98,043 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

पुडुचेरी में संक्रमण से मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमशः 1.49 प्रतिशत और 90.41 प्रतिशत दर्ज की गयी।

निदेशक ने कहा कि अब तक 10.94 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश में 35,035 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 22,332 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया है।

इसके साथ ही, एक मार्च से वरिष्ठ नागरिकों या 45 वर्ष से ऊपर के आयुवर्ग के 1.70 लाख लोगों को टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया