लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पिछले सालों के मुकाबले फीका रहा दही-हांडी उत्सव, मुंबई में 119 से ज्यादा लोग जख्मी

By भाषा | Updated: August 25, 2019 06:43 IST

मुंबई पुलिस ने लेागों से तेज आवाज में गाने नहीं बजाने को कहा है। दादर, वर्ली, वडाला, घाटकोपर, अंधेरी, लोखंडवाला, बोरीवली समेत कई इलाकों में त्योहार मनाया गया। गिरगांव में स्थित इस्कॉन के राधा गोपीनाथ मंदिर को सजाया गया और भक्त दर्शन के लिए देर तक कतार में इंतजार करते रहे। इस्कॉन से जुड़े राधानाथ स्वामी ने कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएं सदियों से प्रासंगिक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस्कॉन से जुड़े राधानाथ स्वामी ने कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएं सदियों से प्रासंगिक हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे में मानव पिरामिड से गिरने की वजह से 10 साल के एक बच्चे की पैर की हड्डी टूट गई है।

दही हांडी उत्सव मनाने के दौरान मुंबई में शनिवार को कम से कम 119 और ठाणे में 14 गोविंदा जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित दही हांडी के समारोह फीके ही रहे। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर गोविंदा दही हांडी तोड़ने के लिए बनाए गए अपने मानव पिरामिड गिरने की वजह से जख्मी हुए हैं।

इस बार जन्माष्टमी का उत्सव कई इलाकों में फीका रहा। कई दही हांडी आयोजकों ने राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता दिखाई और और कुछ मंडलों ने राहत कार्य के लिए पैसे दान करने का फैसला किया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि 26 गोविंदाओं को मुंबई के नगर निकाय के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे में मानव पिरामिड से गिरने की वजह से 10 साल के एक बच्चे की पैर की हड्डी टूट गई है। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि ठाणे में ही, एक पिरामिड एक किशोरी पर गिर गया, जिस वजह से वह घायल हो गई। महाराष्ट्र में दही हांडी जन्माष्टमी उत्सव का हिस्सा है जिसमें युवा जिन्हें गोविंदा कहते हैं रंगबिरंगे कपड़ों में मानव पिरामिड बनाकर दही की हांडी फोड़ने की कोशिश करते हैं।

महिला गोविंदाओं के संगठन ‘गोरखनाथ महिला दही हांडी पाठक मंडल’ ने फैसला किया कि उसकी सदस्य केवल परंपरा को कायम रखने के लिए त्योहार मनाएंगी। मंडल के संस्थापक भाऊ कोरेगांवकर ने कहा, ‘‘हम बाढ़ की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे अपने भाइयों और बहनों को नहीं भूल सकते। हमारी महिलाएं आयोजन स्थल पर जाएंगी और केवल दही हांडी फोड़ेंगी।’’ भव्य दही हांडी उत्सव आयोजित करने के लिए चर्चित रहे भाजपा नेता राम कदम ने भी इस बार साधरण तरीके से उत्सव मनाने का फैसला किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस उत्सव को संस्कृति का हिस्सा होने की वजह से मनाएंगे, लेकिन यह साधारण तरीके से होगा। दिखावे पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बचे हुए पैसे राज्य में आई बाढ़ से प्रभावित भाई-बहनों की मदद के लिए भेजे जाएंगे।’’

मुंबई पुलिस ने लेागों से तेज आवाज में गाने नहीं बजाने को कहा है। दादर, वर्ली, वडाला, घाटकोपर, अंधेरी, लोखंडवाला, बोरीवली समेत कई इलाकों में त्योहार मनाया गया। गिरगांव में स्थित इस्कॉन के राधा गोपीनाथ मंदिर को सजाया गया और भक्त दर्शन के लिए देर तक कतार में इंतजार करते रहे। इस्कॉन से जुड़े राधानाथ स्वामी ने कहा कि भगवान कृष्ण की शिक्षाएं सदियों से प्रासंगिक हैं। डोम्बिवली में, पुलिस ने ईवीएम की आकृति वाली दही हांडी जब्त की है। इसे कथित रूप से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने लगाया था। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रजन्माष्टमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है