लाइव न्यूज़ :

डहाणू बंदरगाह : कार्यकर्ताओ ने एनजीटी के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:51 IST

Open in App

ठाणे/ पालघर, 19 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले के डहाणू इलाके में बंदरगाह बनाने की विशाल परियोजना का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं और संगठनों ने शनिवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस फैसले का स्वागत किया गया है जिसमें केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्रालय के उस कार्यालय ज्ञापन पर रोक लगाई गई है जिसके तहत बंदरगाह, जेटी और निकर्षण परिचाल को गैर औद्योगिक गतिविधि की श्रेणी में शामिल किया गया था।

एनजीटी ने इस हफ्ते दिए फैसले में कहा कि पिछले साल जून में जारी कार्यालय ज्ञापन का दोबारा मूल्यांकन और कम से कम पांच विशेषज्ञों वाली समिति द्वारा पुनर्विचार करने की जरूरत हैं जिसमें परिस्थितिविद और जीव विज्ञानी भी शामिल हो।

गौरतलब है कि वधनान में 65 हजार करोड़ रुपये की लागत से इस बंदरगाह का निर्माण होना है और केंद्र सरकार पिछले साल पांच फरवरी को इसकी सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है।

वाधवान बंदर विरोधी संघर्ष समिति के पदाधिकारी नारायण पाटिल ने एनजीटी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह इलाके के मछुआरों और निवासियों की जीत है जो वर्षों से इस बंदरगाह का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां