दादरी महापंचायत : भाजपा विधायक समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 27, 2021 09:37 IST2021-09-27T09:37:47+5:302021-09-27T09:37:47+5:30

Dadri Mahapanchayat: Case registered against many people including BJP MLA | दादरी महापंचायत : भाजपा विधायक समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

दादरी महापंचायत : भाजपा विधायक समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा, 27 सितंबर दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा से गुर्जर शब्द हटाने के विरोध में रविवार को बिना अनुमति के महापंचायत करने और धारा 144 तथा कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अवतार सिंह भड़ाना समेत 150 लोगों व करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मुजफ्फरनगर के मीरापुर से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना, मुखिया गुर्जर, मेरठ के जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर, इंद्र प्रधान, श्याम सिंह भाटी, कुलदीप, प्रमेंद्र भाटी समेत 150 लोगों और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में पुलिस ने 200 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें देर रात को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाने के विरोध में अब दो अक्टूबर को समिति के पदाधिकारियों की बैठक परी चौक के पास स्थित अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में होगी। इसमें हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के गुर्जर बिरादरी के लोग भाग लेंगे।

रविवार की महापंचायत में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं जबकि परंपरागत रूप से इस तरह की पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी नहीं रहती थी। चिटैहरा गांव निवासी ममता भाटी आठ-10 महिलाओं के साथ पंचायत में शामिल हुईं। माता गुजरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर, सचिव शशि लोहिया, वीर गुर्जर सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता भाटी, राष्ट्रीय महासचिव सरगम लोहिया, सचिव बबीता भी महापंचायत में शामिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dadri Mahapanchayat: Case registered against many people including BJP MLA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे