अभिनेता रजनीकांत को वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:06 IST2021-04-01T11:06:54+5:302021-04-01T11:06:54+5:30

Dadasaheb Phalke Award for the year 2019 to actor Rajinikanth | अभिनेता रजनीकांत को वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

अभिनेता रजनीकांत को वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

नयी दिल्ली, एक अप्रैल अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पांच सदस्यीय ज्यूरी ने एकमत से रजनीकांत के नाम पर मुहर लगाई है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा '' मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है। ''

गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर भारत सरकार ने 1969 में यह पुरस्कार शुरू किया था और इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार कहा जाता है। वर्ष 2018 का फाल्के पुरस्कर अभिनेता अमिताभ बच्चन को दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dadasaheb Phalke Award for the year 2019 to actor Rajinikanth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे