लाइव न्यूज़ :

दादाभाई नौरोजी की जीवनी सम्मानित

By भाषा | Updated: December 1, 2021 13:23 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक दिसंबर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक दादाभाई नौरोजी की दिनयार पटेल द्वारा लिखी गयी जीवनी को बुधवार को ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ पुस्तक पुरस्कार’ 2021 के लिए चुना गया।

आयोजक ‘न्यू इंडिया फाउंडेशन’ (एनआईएफ) ने बताया कि ‘नौरोजी: पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म' को अंतिम छह किताबों में से चुना गया।

राजनीतिक विशेषज्ञ नीरजा गोपाल जयल की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल द्वारा इस पुस्तक का चयन किया गया। निर्णायक मंडल में उद्यमी नंदन नीलेकणी, मनीष सभरवाल और इतिहासकार श्रीनाथ राघवन तथा नयनजोत लाहिड़ी भी शामिल थे।

निर्णायक मंडल ने प्रशस्ति पत्र में कहा कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की ‘नौरोजी: पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म’, भारत के राष्ट्रवादियों में से एक की अनुकरणीय जीवनी है जिसे एक होनहार विद्वान द्वारा बड़ी स्पष्टता तथा विस्तार से लिखा गया है। इसमें दिनयार पटेल ने दादाभाई नौरोजी के जीवन एवं उनकी विरासत को बयां किया और स्वतंत्रता के लिए भारत के आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी दुनिया के सामने रखा।

एनआईएफ पुस्तक पुरस्कार की शुरुआत 2018 में हुई थी। यह पुरस्कार एक वर्ष पहले प्रकाशित किताबों का आकलन के करने के बाद दिया जाता है। विजेता को प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रुपये नकद दिए जाते हैं।

पटेल को चार दिसंबर को आयोजित होने वाले एक समारोह में यह पुरस्कार दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल