लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर हत्याकांड: आरोपी वकील सहित दो की सीबीआई हिरासत अवधि बढ़ाने से कोर्ट का इनकार

By भाषा | Updated: June 5, 2019 04:54 IST

Open in App

क स्थानीय अदालत ने सीबीआई के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है जिसमें नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए वकील संजीव पुनालेकर और उसके सहायक विक्रम भावे की सीबीआई हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी। अदालत ने संजीव और विक्रम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ाने के लिए कोई नया आधार नहीं बताया। साल 2013 के दाभोलकर हत्याकांड के कुछ आरोपियों की पैरवी कर चुके संजीव और विक्रम को सीबीआई ने इस मामले में 25 मई को गिरफ्तार किया था।

दोनों की सीबीआई हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए विशेष सरकारी वकील प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि जांच एजेंसी को संजीव के लैपटॉप और मोबाइल फोन से कुछ नाम और फोन नंबर सहित कई अहम जानकारियां मिली हैं और एजेंसी इन सुरागों के आधार पर उनसे और पूछताछ करना चाहती है। सरकारी वकील ने दावा किया कि संजीव के ‘फॉरेंसिक साइकोलॉजी असेसमेंट’ और ‘फॉरेंसिक स्टेटमेंट असेसमेंट’ से संकेत मिले हैं कि वह सच नहीं बता रहा। संजीव और विक्रम को 11 दिनों से सीबीआई की हिरासत में रखा गया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर एम पांडे ने सीबीआई हिरासत अवधि बढ़ाने का जांच एजेंसी का अनुरोध ठुकरा दिया और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यायाधीश ने अपने लिखित आदेश में कहा कि हिरासत अवधि बढ़ाने के लिए बताए गए आधार ‘‘संतोषजनक’’ नहीं थे। सीबीआई को पहले ही उनकी (आरोपियों की) पर्याप्त हिरासत दे दी गई है। अंधविश्वास के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल