लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर हत्या मामला: बचाव पक्ष ने अभियोजन के दस्तावेजों को स्वीकार करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:48 IST

Open in App

पुणे, छह अक्टूबर तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में यहां की एक अदालत में अभियोजन पक्ष द्वारा सौंपी गई 13 दस्तावेजों की सूची को बचाव पक्ष ने स्वीकार करने से बुधवार को इनकार कर दिया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले सप्ताह दाभोलकर की हत्या के मामले में अदालत को उन दस्तावेजों और गवाहों की सूची सौंप दी थी जिन पर वह मुकदमे के दौरान विश्वास करना चाहेगी।

अभियोजन पक्ष ने यह सूची अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश, गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) एस आर नावनदार को सौंपी थी।

बचाव पक्ष की वकील सुवर्णा अव्हाड ने कहा कि उन्होंने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया जिसमें कहा गया है कि बचाव पक्ष ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों को खारिज कर दिया। हमने अदालत से कहा कि हम मुकदमे के दौरान दस्तावेजों का विरोध करेंगे।’’

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि बचाव पक्ष ने सभी दस्तावेजों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "वे कुछ भी स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सामान्य मामलों में, मौका पंचनामा जैसे दस्तावेजों को आमतौर पर बचाव पक्ष द्वारा स्वीकार किया जाता है, लेकिन वर्तमान मामले में यह उनका निर्णय है कि इसे स्वीकार करना है या नहीं।"

गौरतलब है कि दाभोलकर (67) की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इससे पहले पुणे पुलिस जांच कर रही थी। इस मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों वीरेंद्र सिंह तावड़े, सचिन अंदुरे, शरद कालस्कर, संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?