लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर हत्याकांड: सीबीआई ने 32 गवाहों की सूची सौंपी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 23:40 IST

Open in App

पुणे, 13 अक्टूबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में यहां की एक विशेष अदालत में 32 गवाहों की सूची सौंपी।

चूंकि मामले में आरोप पहले ही तय हो चुके हैं। ऐसे में अभियोजन पक्ष ने पूर्व में 13 दस्तावेजों की एक सूची पेश की थी, जिसमें जब्त किए गए मृतक के कपड़े और सामान के अलावा कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं जिन्हें मामले में सबूत माना जाता है। हालांकि, बचाव पक्ष ने दस्तावेजों की इस सूची को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।

मामले में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा, ''आज, हमने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (विशेष अदालत) एस आर नवंदर के समक्ष 32 गवाहों की एक सूची प्रस्तुत की और मामले की अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को तय की गई।''

इस बीच, बचाव पक्ष ने अदालत के समक्ष एक आवेदन दिया और कुछ दस्तावेजों की मांग की, जिनमें अपराध स्थल की पहले दिन की तस्वीरें, दाभोलकर के पोस्टमार्टम की सीडी और एक्स-रे प्लेट आदि शामिल हैं।

अंधविश्वास विरोधी संगठन 'महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति' का नेतृत्व करने वाले दाभोलकर (67) की 20 अगस्त 2013 को पुणे में कथित तौर पर एक दक्षिणपंथी चरमपंथी समूह के सदस्यों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र