लाइव न्यूज़ :

डी शिवकुमार की गिरफ्तारी: बेंगलुरू में वोक्कालिगा समुदाय के हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 12, 2019 01:25 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने रामनगर में संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया लेकिन आयोजकों ने उन्हें इसके लिए न्योता नहीं दिया था ।

Open in App

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ वोक्कालिगा समुदाय के हजारों लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और उनके प्रति एकजुटता प्रकट की। हालांकि, यह मुद्दा अब जातिगत रंग लेता दिखाई दे रहा है । समुदाय के विभिन्न संगठनों की तरफ से ‘‘राजभवन चलो’ के आह्वान के बाद राज्य के विभिन्न हिस्से से प्रदर्शनकारी शहर में आए ।

इनमें ज्यादातर लोग वोक्कालिगा के मजबूत गढ़ पुराने मैसूरु क्षेत्र से आए। कर्नाटक में वोक्कालिगा और लिंगायत दो प्रभावशाली समुदाय हैं । प्रदेश के प्रभावशाली कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित धनशोधन के मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था और वह तब से वह एजेंसी की हिरासत में हैं। नेशनल कॉलेज मैदान से फ्रीडम पार्क तक मार्च निकाला गया और फिर प्रदर्शनकारी राजभवन की ओर बढ़े। प्रदर्शन को विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) का समर्थन था। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए क्योंकि उनका कहना था कि उन्हें इसके लिए बुलाया नहीं गया है । हाथों में तख्तियां, बैनर और शिवकुमार के पोस्टर लिए हुए लोगों ने भाजपा विरोधी नारेबाजी की । कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मार्ग में हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी। हजारों लोगों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कई जगह यातायात को दूसरी ओर मोड़ दिया था लेकिन इससे यातायात पर असर पड़ा । कांग्रेस और जद (एस) के कई नेताओं ने फ्रीडम पार्क में लोगों को संबोधित किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने बदले की राजनीति का सहारा लिया है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने भाजपा बर बरसते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अब बदले की राजनीति का सहारा ले रही है । राव ने कहा, ‘‘शिवकुमार आपके संघर्ष में हम सब आपके साथ हैं । केंद्र ने जिस बदले की राजनीति का सहारा लिया है, उसकी हम निंदा करते हैं। भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता स्थायी नहीं होती है ।’’

वोक्कालिगा समुदाय के नंजअवधुता स्वामीजी ने शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की आलोचना की । स्वामीजी ने कहा, ‘‘हमने अपने समुदाय के वी जी सिद्धार्थ (कैफे काफी डे) को खो दिया है । हम नहीं चाहते कि शिवकुमार एक अन्य सिद्धार्थ बनें। कानून को अपना काम करने दीजिए ।’’

कर्नाटक रक्षणा वेदिके (केआरवी) के नेता नारायण गौड़ा ने केंद्र को चेताया कि निरर्थक शिवकुमार को वह परेशान नहीं करे। गौड़ा इसी समुदाय के नेता हैं । नारायण गौड़ा ने कहा, ‘‘कानून के मुताबिक कार्रवाई करें, लेकिन बदले की राजनीति नहीं करें। यह ठीक नहीं है। आज शिवकुमार हैं, लेकिन कल आपको भी इसी तरह के परिणाम का सामना करना पड़ सकता है ।’’

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह विरोध प्रदर्शन में केआरवी अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित नहीं हैं । पूर्व सांसद एवं जद(एस) के नेता एल आर शिवराम गौड़ा ने कहा कि वह हमेशा शिवकुमार के साथ खड़े हैं । शिवराम ने कहा, ‘‘डी के शिवकुमार कोई आर्थिक अपराधी नहीं हैं। ऐसे कई और अपराधी हैं। भाजपा उन विरोधियों को निशाना बना रही है, जो मजबूत हैं ।’’

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने इस प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए। उन्होंने रामनगर में संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया लेकिन आयोजकों ने उन्हें इसके लिए न्योता नहीं दिया था । उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास इसका आमंत्रण नहीं था। मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह कार्यक्रम (चन्नापटना में) पहले से निर्धारित था ।

उन्होंने यह (विरोध) जल्दबाजी में और बिना मेरी जानकारी में लाए किया है। अगर मुझे इसकी सूचना होती तो मैं निश्चित तौर पर इस प्रदर्शन में शामिल होता ।’’ बाद में कांग्रेस और जद (एस) का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल वजुभाई वाला से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा । प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री के खिलाफ अपनी जांच के मामले में उनकी बेटी ऐश्वर्या को भी समन किया है। उन्हें 12 सितंबर को मामले के जांच अधिकारी के सामने गवाही देने के लिए कहा गया है। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा