लाइव न्यूज़ :

हादसे के वक्त साइरस मिस्त्री और उनके सहयात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी थी, CCTV फुटेज में खुलासा- कार काफी तेज रफ्तार में थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 07:08 IST

जांच में पता चला है कि उनकी कार ने पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्दे दुर्घटना मुंबई की दिशा में 20 किलोमीटर आगे करीब ढाई बजे हुई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी। उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।

मुंबईः साइरस मिस्त्री की रविवार को सड़क दुर्घटना में हुई मौत की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्होंने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के अनुसार टाटा संस के पूर्व चेयरमैन मिस्त्री और उनके एक सह-यात्री ने सीट बेल्ट नहीं बांधी हुई थी। वाहन बहुत तेज गति में था और चालक के ‘‘निर्णय की त्रुटि’ के कारण दुर्घटना हुई।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लग्जरी कार की रफ्तार तेज थी। जांच में पता चला है कि उनकी कार ने पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की लग्जरी कार मुंबई से सटे पालघर जिले में सूर्या नदी पर बने पुल पर एक ‘डिवाइडर’ से टकरा गई। उस समय मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। इस हादसे में मिस्त्री और जहांगीर पंडोले नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

जहांगीर के भाई डेरियस टाटा समूह के पूर्व स्वतंत्र निदेशक थे, जिन्होंने चेयरमैन पद से मिस्त्री को हटाये जाने का विरोध किया था। यह हादसा दोपहर ढाई बजे हुआ। कार अनाहिता पंडोले चला रही थीं। अधिकारी ने रविवार रात बताया, ‘‘प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज गति और गलत फैसले के कारण कार दुर्घटना हुई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चरोटी जांच चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर पालघर पुलिस ने पाया कि कार दोपहर करीब 2.21 बजे चौकी से गुजरी थी और दुर्घटना (मुंबई की दिशा में) 20 किलोमीटर आगे (ढाई बजे) हुई।’’ 

टॅग्स :सायरस मिस्त्रीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया