लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान फटा सिलिंडर : दो लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:23 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में बुधवार को एक ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट में सिलिंडर भरते समय उसमें हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

चिनहट थाना अध्यक्ष धनंजय पांडे ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित केटी ऑक्सीजन प्लांट में सिलिंडर भरते समय एक सिलिंडर में अचानक विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। उनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जाती है लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन प्लांट में रीफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने की दुर्घटना का संज्ञान लिया।

उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए इसके कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है