लाइव न्यूज़ :

नौका में सिलेंडर विस्फोट: मंगलुरु तट से तमिलनाडु के 11 मछुआरों को बचाया गया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 14:19 IST

Open in App

मंगलुरु, 11 जनवरी मंगलुरु के तटीय क्षेत्र में रविवार को मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली एक नौका में सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गयी लेकिन भारतीय तटरक्षक की त्वरित कार्रवाई से नौका में फंसे मछुआरों की जान बचा ली गई।

तमिलनाडु से आई नौका पर रखा सिलेंडर उस वक्त फट गया जब यह न्यू मंगलोर बंदरगाह से पश्चिम की ओर करीब 140 समुद्री मील दूर थी।

नौका पर सवार लोगों ने तत्काल तटरक्षक से संपर्क किया।

मछुआरों की मदद के लिए तटरक्षक के दो गश्ती पोत पहुंचे।

रविवार तड़के समुद्र के ऊपर गश्त कर रहे एक डोर्नियर विमान को भी तेजी से नौका का पता लगाने के लिए इलाके में भेजा गया।

अधिकारियों ने न केवल नौका का पता लगाया बल्कि खतरे में फंसे मछुआरों के साथ संपर्क भी स्थापित किया।

तब तक आईसीजीएस सचेत और सुजीत जहाज मौके पर पहुंच गये और गंभीर रूप से घायलों को निकालकर चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गयी।

मछुआरों को शाम तक न्यू मंगलोर बंदरगाह पर लाया गया।

घटना में 36 प्रतिशत तक जल गये एक मछुआरे को यहां सरकारी वेनलॉक अस्पताल पहुंचाया गया।

अन्य सभी मछुआरे सुरक्षित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए