लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान के 25 नवम्बर को तमिलनाडु, पुडुचेरी तटों को पार करने का अनुमान

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:28 IST

Open in App

चेन्नई, 22 नवम्बर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इस तूफान के 25 नवम्बर को तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों को पार करने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इसके प्रभाव से 25 नवम्बर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और दूरदराज के क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है।

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया, ‘‘समुद्र की स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी और रविवार से हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है। बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी के तटों पर 25 नवम्बर को 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।’’

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने उन मछुआरों को भी सलाह दी है जो मछली पकड़ने के लिए पहले ही बाहर निकल चुके हैं।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 23 नवम्बर से बारिश की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल क्षेत्रों में 24 और 26 नवम्बर के बीच गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

बुलेटिन में कहा गया है कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी 25 से 26 नवंबर तक बारिश होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो