तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘गाजा’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2018 06:05 IST2018-11-14T06:05:19+5:302018-11-14T06:05:53+5:30
चक्रवाती तूफान पश्चिमी देश में कदम बढ़ा रहा है और इस समय वहां के शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व उत्तर-पूर्व में स्थित है।

फाइल फोटो
चक्रवाती तूफान पश्चिमी देश में कदम बढ़ा रहा है और इस समय वहां के शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व उत्तर-पूर्व में स्थित है। गाजा के कमजोर पड़ने से गुरुवार दोपहर से पहले पंबन और कुड्डालोर के बीच तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना की जा रही है। चक्रवात गाजा वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में केंद्रित है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दे दी है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि चक्रवात गाजा के कमजोर होने से पहले तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हालात बिगड़ सकते हैं । मछली पकड़ने गए मछुआरों को जल्द लौटने की सलाह दी गई है। 15 तरीख तक समुद्री तटों से सभी को दूर रहने की सलाह दी गई है। ये तूफान 15 नवंबर की शाम को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है।
विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील हो सकता है। पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते समय यह धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है और 15 नवंबर की शाम को चक्रवाती तूफान के रूप में पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच में से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है। 14 नवंबर की शाम से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती हैं और पश्चिम-मध्य तथा पास में लगे पूर्व-मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। साथ ही 13-15 नवंबर के दौरान उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी व इससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के इलाकों में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।