लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास :तटीय बंगाल के आवासीय क्षेत्रों में भरा पानी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:30 IST

Open in App

कोलकाता, 26 मई पश्चिम बंगाल में दीघा और उसके आसपास के स्थानों पर चक्रवात ‘यास’ की बड़ी मार पड़ी एवं इस पर्यटक शहर में समुद्र तट के निकट की कई सड़कें पानी से भर गयीं एवं लोग छाती भर पानी में आते -जाते नजर आये। ‘यास’ बुधवार सुबह ओड़िशा के तट पर पहुंचा।

पूर्बा मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के कई इलाकों में चक्रवात की वजह से भारी वर्षा हुई। दीघा पूर्बा मेदिनीपुर का ही हिस्सा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तूफान में फंसे लोगों की मदद के लिए राज्य में सभी जोखिम संभावित स्थानों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते लगाये गये लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद हैं तथा लोग अपने घरों में हैं।

अधिकारी ने बताया कि पूर्बा मेदिनीपुर जिले में कुछ लोग पानी भरी सड़कों पर जाते हुए नजर आये और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गा।

रामनगर में कई इलाके झील की तरह नजर आ रहे थे। राहत अभियान के लिए पहुंचे सेना के जवानों ने जगह जगह पहुंचकर जरूरतमंदों की सहायता की।

शंकरपुर में तट पर स्थित एक विद्यालय का भवन समुद्र की तेज लहर में ढह गया।

दक्षिण 24 परगना जिले के तटीय फ्रैजरगंज में लोग अपने मवेशियों के साथ सुरक्षित जगह की ओर जाने के लिए जद्दोजेहद करते नजर आये। सड़कों पर पानी भर गया था।

ग्रामीणक्षेत्रों में घरों में पानी घुस गया। एक लैंडमूवर मशीन पलट गयी। अवारा कुत्ते पानी से भरी सड़कों पर तैरते नजर आये। सागर द्वीप पर कपिल मुनि मंदिर का परिसर डूब गया।

कोलकाता एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही रूक रूक कर बारिश एवं तेज हवा चल रही है। नागरिक प्रशासन और आपदा प्रबंधन के कर्मी एवं अधिकारी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया