लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास: हल्दिया बंदरगाह में पानी घुसा; संपत्ति सुरक्षित

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:09 IST

Open in App

कोलकाता, 26 मई चक्रवात यास ने कोलकाता बंदरगाह के अधिकारियों को कुछ समय के लिए परेशानी में डाल दिया क्योंकि हुगली नदी का बढ़ता पानी उसके हल्दिया बंदरगाह के बाहरी द्वार की ऊंचाई को पार कर गया, जिससे बुधवार को वहां जल स्तर लगभग आठ मीटर तक चला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बंदरगाह के अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा कि हालांकि, पानी 30 मिनट से अधिक समय तक नही टिका और पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया बंदरगाह में जहाजों या संपत्तियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में कुमार और दिल्ली से केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मंडाविया चक्रवात की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं ताकि किसी भी संभावित घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई की जा सके।

कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, "स्थिति नियंत्रण में है। सभी जहाज और उपकरण सुरक्षित हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है। पानी बैरल में भर गया और जलस्तर आठ मीटर तक बढ़ गया, जबकि लॉक गेट की ऊंचाई सात मीटर है।"

हालांकि हल्दिया डॉक के एक अधिकारी ने कहा कि वे कुछ समय के लिए परेशानी में पड़ गए थे लेकिन समस्या अस्थायी है।

उन्होंने कहा, "कोई बड़ी समस्या नहीं है। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए पंपों को सेवा में लगाया गया है।"

कुमार ने कहा कि उन्हें चक्रवात के कारण बंदरगाह में किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है।

उत्तर ओडिशा और पड़ोसी पश्चिम बंगाल में 130-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ समुद्र तटों से टकराने के बाद बुधवार की अपराह्र भीषण चक्रवाती तूफान ‘यास’ कमजोर पड़ गया। तूफान के कारण इन दो पूर्वी राज्यों में निचले इलाकों में पानी भर गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित