लाइव न्यूज़ :

ओडिशा को चक्रवात ‘यास’ से हुआ 610 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:47 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जून ओडिशा सरकार ने बुधवार को अपने आकलन में पाया कि राज्य को हाल में आए चक्रवात ‘यास’ से लगभग 610 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और इससे तटीय क्षेत्रों के 11,000 गांवों में लगभग 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

यह उल्लेख यहां मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में किया गया।

बैठक में उल्लेख किया गया कि तूफान से सरकारी संपत्ति को जहां 520 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं निजी संपत्ति को 90 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल हुए विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने सूचित किया कि राहत अभियान के लिए 66 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि नुकसान का आकलन केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जेना ने बैठक में सूचित किया कि चक्रवात के दौरान समुद्र में उठीं ऊंची लहरों की वजह से 150 गांव जलमग्न हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान