लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘यास’ : बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में सेना ने 700 लोगों को बचाया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:42 IST

Open in App

कोलकाता, 26 मई सेना ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के विभिन्न हिस्सों से लगभग 700 लोगों को बचाया है जो चक्रवात ‘यास’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

राज्य का बड़ा तटीय क्षेत्र जलमग्न हो गया है।

इस संबंध में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि सेना ने दक्षिण 24 परगना और हावड़ा में भी विभिन्न जगहों से फंसे हुए लोगों को बचाया।

सेना ने पश्चिम बंगाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 17 कॉलम तैनात किए हैं जिनमें उपकरणों और नौकाओं से लैस दक्ष कर्मी शामिल हैं।

भारतीय तटरक्षक बल ने भी अपने पोत और हेलीकॉप्टर तैनात किया है।

चक्रवात बुधवार सुबह पड़ोसी राज्य ओडिशा के तट से टकराया।

तटरक्षक बल ने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी में तैनात किए गए तीन तटरक्षक पोत और एक हेलीकॉप्टर क्षेत्र में स्थिति के आकलन और किसी नाविक के फंसे होने की स्थिति में उसे तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए तीव्रतम गति से बंगाल और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों की ओर मोड़ दिए गए हैं।’’

इसने एक बयान में कहा कि तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान मौसम ठीक होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर