लाइव न्यूज़ :

चक्रवात यास : बंगाल की खाड़ी से मछली पकड़ने वाली सभी 265 नौकाएं बंदरगाह पर लौटीं : तटरक्षक

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई भारतीय तटरक्षक ने सोमवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने गयी सभी 265 नौकाएं चक्रवात यास के मद्देनजर बंदरगाह पर लौट आयी हैं।

चक्रवात यास के 26 मई की दोपहर में उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में पारादीप और सागर द्वीप के बीच से होकर गुजरने का अनुमान है। उस दौरान इसके भीषण चक्रवाती तूफान का रूप में लेने की आशंका है। उस दौरान हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा होने और उसके 180 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है।

भारतीय तटरक्षक ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय तटरक्षक के लगातार प्रयासों से मत्स्य विभाग द्वारा बतायी गई मछली पकड़ने वाली सभी 265 नौकाएं सुरक्षित बंदरगाह तक लौट आयी है।’’

उसने बताया कि आपदा प्रतिक्रिया दल, जहाज और विमान जरुरत होने पर तैनाती के लिए तैयार हैं।

तटरक्षक ने बताया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वे लोग राज्य प्रशासनों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सोमवार तड़के चक्रवात यास में बदल गया और अगले 24 घंटों में उसके गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां