लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते: गुजरात के वलसाड तट पर दो और शव मिले

By भाषा | Updated: May 23, 2021 13:12 IST

Open in App

वलसाड, 23 मई गुजरात के वलसाड जिले के तट पर रविवार को दो और शव मिले हैं तथा ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चक्रवात ‘ताउते’ के दौरान अरब सागर में बजरा पी305 और एक टगबोट डूबने के कारण इन लोगों की मौत हुई।

वलसाड के पुलिस अधीक्षक राजदीपसिंह झाला ने बताया कि दक्षिण गुजरात में यहां दो स्थानों से शनिवार शाम से अब तक छह शव बरामद हो चुके हैं।

इससे पहले शनिवार को चार शव मिले थे। तीन शव तीथल समुद्र तट पर मिले थे और एक शव दक्षिण डूंगरी गांव में समुद्र तट पर मिला था।

अधिकारी ने बताया कि तीथल समुद्र तट पर रविवार सुबह दो और शव मिले। पुलिस ने इस शवों के पहचान पत्र और कुछ अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं और जांच जारी है।

झाला ने कहा कि दोनों शवों पर वर्दी और लाइफ जैकेट देखकर ऐसा लगता है कि ये लोग चक्रवात ताउते के दौरान मुंबई तट के पास डूबने वाले बजरे या टगबोट पर सवार थे।

उन्होंने कहा कि शनिवार को जिन चार लोगों के शव मिले थे, उनमें से एक की पहचान टगबोट ‘वरप्रदा’ के कैप्टन के रूप में हुई है।

झाला ने कहा, ‘‘हम अन्य शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

बजरा पी 305, पर सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी के एक अपतटीय तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म के रख-रखाव के काम में लगे कर्मी सवार थे। उक्त बजरा तेज गति वाली हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों के कारण मुंबई तट के पास सोमवार शाम को डूब गया था।

नौसेना और तटरक्षक बल के कर्मी बजरे के नौ लापता कर्मियों के अलावा वरप्रदा से लापता 11 लोगों की भी तलाश कर रहे हैं। वरप्रदा पर सवार 13 लोगों में से 2 को बचा लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल