लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘ताउते’ : 410 यात्रियों वाली दो नौकाएं मुंबई तट से दूर गयीं

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:08 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई अरब सागर पर चक्रवात ‘ताउते’ के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने और सोमवार शाम तक गुजरात की ओर बढ़ने की संभावनाओं के बीच 410 यात्रियों वाली दो नौकाएं मुंबई तट से दूर चली गयी हैं। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

नौसेना के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बॉम्बे हाई इलाके में हीरा ऑयल फील्ड्स तट से नौका ‘पी 305’ के दूर जाने की सूचना मिलने पर आईएनएस कोच्चि को बचाव एवं तलाश अभियान के लिए भेजा गया है। नौका पर 273 लोग सवार थे।’’

ऑयल फील्ड मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है।

उन्होंने बताया, ‘‘भारत के पश्चिमी तट पर तबाही मचा रहे चक्रवात ताउते के मद्देनजर मानवीय सहायता के लिए अन्य कई जहाजों और आपदा राहत (एचएडीआर) को तैयार रखा गया है।’’

प्रवक्ता ने बताय, ‘‘अन्य त्राहिमाम संदेश नौका ‘जीएएल कंस्ट्रक्टर’ से मिला जिस पर 137 यात्री सवार हैं। यह नौका मुंबई से आठ समुद्री मील की दूरी पर है। आईएनएस कोलकाता को सहायता के लिए भेजा गया है।’’

सोमवार की सुबह चक्रवात के महाराष्ट्र के तट पर पहुंचने और मुंबई के करीब पहुंचने पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा ने पूर्वाह्न 11 बजे से दिन में दो बजे तक संचालन स्थगित करने की घोषणा की।

पास के रायगढ़ जिला में ‘रेड अलर्ट’ और मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में दिन भर के लिए मोनो रेल सेवा स्थगित कर दी गयी है।

एमएमआरडीए ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह ‘‘त्वरित फैसला’’ किया गया है।

उन्होंने बताया कि चक्रवात के प्रभाव से हुई बारिश के कारण शहर में कहीं भी जलजमाव नहीं हुआ, कई जगहों पर पेड़ उखड़ गये और अब तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि पास के ठाणे जा रही एक ट्रेन पर पेड़ गिर जाने से उपनगरीय घाटकोपर और विखरोली के बीच मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।

उन्होंने बताया कि ट्रेनों की गतिविधि बहाल करने के लिए प्रयास जारी है।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा कि अप (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की ओर जाने वाले मार्ग) और डाउन (पनवेल की ओर जाने वाले मार्ग) पर मस्जिद स्टेशन में पटरियों के पानी में डूब जाने के कारण दिन में एक बजकर 20 मिनट से ट्रेनों की आवाजाही बाधित है।

उन्होंने ट्वीट किया कि मध्य रेलवे की उपनगरीय मुख्य लाइन, ट्रांस हार्बर, बीएसयू (शहरी) और वडाला-पनवेल मार्गों पर ट्रेन परिचालन जारी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, पुणे के पर्यावरण अनुसंधान और सेवा, एसआईडी प्रमुख के. एस. होसालिलकर ने ट्वीट किया, ‘‘ताउते चक्रवात अब अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। मुंबई में 160 किलोमीटर की रफ्तार और गुजरात में 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। उत्तरी कोंकण, महाराष्ट्र के तटवर्ती क्षेत्र और गुजरात में ध्यान रखें।’’

बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को सुबह सात बजे से हल्की बारिश जारी है और शहर में कहीं से भी जलजमाव की सूचना नहीं मिली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरि जिलों में प्रति घंटे 90-100 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने का अनुमान है।

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय नौसेना सतर्क है।

वहीं, महाराष्ट्र के कोंकण में चक्रवाती तूफान ताउते से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंधुदुर्ग जिला में आनंदवाड़ी बंदरगाह पर मौजूद दो नौकाएं डूब गयीं। नौकाओं पर चालक दल के सात सदस्य मौजूद थे।

बयान के अनुसार, घटना में जिले में देवगढ़ तालुका से राजाराम कदम नामक एक नाविक की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य लापता हैं। वहीं, तीन अन्य नाविक सुरक्षित हैं।

इसके अलावा रायगढ़ जिला में बारिश जनित घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। राज्य की मंत्री अदिति तटकरे ने ट्विटर पर पोस्ट कर इस बारे में बताया।

रायगढ़ में सोमवार सुबह नौ बजे तक 23.42 मिलीमीटर बारिश हुई और मध्य रात्रि से यहां तेज हवाएं चल रही हैं जिससे 839 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय और तटकरे ने बताया कि समुद्र के किनारे रहने वाले 2,263 परिवारों के 8,383 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान ले जाया गया है।

कार्यालय ने बताया कि उरान में सड़क किनारे सब्जी बेचने के दौरान दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर नीता नाइक नामक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी।

सहायक मत्स्य आयुक्त सुरेश भारती ने बताया कि जिले के 240 किलोमीटर तटीय क्षेत्र के पास समुद्र में गयी सभी नौकाएं सुरक्षित तट पर आ गयी हैं जबकि मुंबई से 25 नौकाएं जिले में दिघी बंदरगाह पर डेरा डाले हुए हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के मद्देनजर मुंबई, ठाणे और अन्य तटीय इलाकों में स्थिति की समीक्षा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिले के तटीय इलाकों के 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें रायगढ़ के 8,380, रत्नागिरि के 3,896 और सिंधुदुर्ग के 144 लोग हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ठाकरे ने मुंबई, ठाणे और निकटवर्ती इलाकों में स्थिति की समीक्षा की और चक्रवात के कारण कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज प्रभावित ना हो, यह सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि कोंकण क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के कारण काफी पेड़ उखड़ गये हैं।

उन्होंने कहा कि चक्रवात का प्रभाव कम होने पर सरकार प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अतिरिक्त टीम और कर्मियों को भेजेगी।

पवार ने लोगों को बिना किसी कारण अपने घरों से नहीं निकलने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट