लाइव न्यूज़ :

आज शाम गुजरात के तट पर पहुंचेगा चक्रवात ‘ताउते’, एक लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

By भाषा | Updated: May 17, 2021 12:46 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 मई ‘ताउते’ के तूफान से ‘‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने के बाद अब इसके सोमवार शाम गुजरात पहुंचने का अनुमान है और रात आठ बजे से 11 बजे के बीच राज्य के तटीय इलाकों से होता हुआ यह आगे बढ़ जाएगा।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, एहतियात के तौर पर राज्य प्रशासन ने 17 जिलों के तटीय इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और सोमवार सुबह फिर बचाव कार्य शुरू किया ।

राज्य आपात सेवा केन्द्र के अनुसार, सोमवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे में गुजरात के 21 जिलों के 84 तालुका में चक्रवाती विक्षोभ के कारण हल्की बारिश भी हुई। छह तालुका में करीब एक इंच से अधिक बारिश हुई।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार, तूफान ‘ताउते’ ‘‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘ इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 मई की शाम को गुजरात तट पर पहुंचने और 17 मई की रात (आठ से 11 बजे के बीच) पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट को पार करने का अनुमान है। इस दौरान 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं के 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।’’

आईएमडी ने कहा कि चक्रवात की वजह से राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, सोमवार और मंगलवार को सौराष्ट्र, दीव और गुजरात क्षेत्र के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है।

उसने कहा कि मंगलवार तक समुद्र की स्थिति ‘‘असाधारण’’ रहेगी और इसके बाद इसमें सुधार आएगा।

राज्य सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 17 जिलों के 655 संवेदनशील गांवों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित अस्थायी आश्रयों में ठहराया गया है।

उसके अनुसार, चक्रवात के कारण किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वन, सड़क एवं आवास, स्वास्थ्य, राजस्व तथा बिजली सहित कई विभागों के दलों को तैनात किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इनके अलावा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 41 दल और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के 10 दलों को भी तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के तीन दलों को तैयार भी रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी भी तैनाती की जा सके।

उसके अनुसार, चक्रवात की वजह से बिजली जाने की स्थिति में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी