लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते : बंबई हाई तेल क्षेत्र के पास समुद्र में बहा बजरा, 273 लोग थे सवार

By भाषा | Updated: May 17, 2021 15:24 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई अरब सागर में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण मुंबई के तट से एक बजरा बिना लंगर के समुद्र में बह गया है, जिस पर 273 लोग सवार हैं। अधिकारियों ने बताया कि ‘ताउते’ के सोमवार की शाम गुजरात तट पर पहुंचने और उसके भीषण होने का अनुमान है।

नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बॉम्बे हाई के हीरा तेल क्षेत्र से बजरा संख्या ‘पी305’ के बहने और इस संबंध में सहायता का अनुरोध मिलने पर एनआईएस कोच्चि को तुरंत खोज और बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है। बजरा पर 273 लोग सवार हैं।’’

यह तेल क्षेत्र मुंबई से करीब 70 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

बजरा आकार में नौका की तरह होता है लेकिन इसमें नीचे कक्ष और ऊपर छत होती है।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘भारत के पश्चिमी तट पर तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के मद्देनजर मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्य के लिए अन्य कई जहाजों को भी तैयार रखा गया है।’’

युद्ध पोत आईएनएस कोच्चि के शाम करीब चार बजे बजरा के पास पहुंचने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के तटवर्ती क्षेत्र से गुजर रहा तूफान सोमवार की सुबह मुंबई पहुंचा और इस कारण शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान सेवा पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक बंद रही।

ताउते के कारण पड़ोसी रायगड जिले में ‘रेड अलर्ट’ जबकि मुंबई में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

मुंबई में मोनो रेल सेवा दिन भर के लिए बंद की गयी है। मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा घाटकोपर से विखरोली के बीच प्रभावित रही।

चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के उत्तर में गुजरात की ओर बढ़ने के दौरान महाराष्ट्र और गोवा में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें दिखीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात सोमवार की शाम गुजरात तट पर पहुंचेगा और वह भीषण होगा।

मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी केन्द्र ने कहा, ‘‘पूर्व-मध्य अरब सागर में उठा गंभीर चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ पिछले छह घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है और उसने भीषण रूप धारण कर लिया है।’’

उसने कहा, ‘‘उसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 मई की शाम पोरबंदर और महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट पर पहुंचने का अनुमान है और 17 मई की रात (आठ से 11 बजे के बीच) भीषण तूफान आने की आशंका है जिसमें हवा की गति 155 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटा से बढ़कर अधिकतम 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया