लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पहुंचा चक्रवाती तूफान ताउते, अनेक जगह भारी बारिश

By भाषा | Updated: May 19, 2021 12:40 IST

Open in App

जयपुर, 19 मई अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते ने मंगलवार देर रात दक्षिणी राजस्थान में प्रवेश किया जहां बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह अत्यंत भारी बारिश बारिश दर्ज की गई। यह चक्रवात बुधवार की सुबह राज्य के उदयपुर के पास केंद्रित था और मौसम विभाग के अनुसार इसके अगले 12 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने का अनुमान है।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवाती तूफान ताउते ने 18 मई की मध्य रात दक्षिण राजस्थान में प्रवेश किया। बुधवार को सुबह इसका केंद्र उदयपुर से 60 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिम में था। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 12 घंटे में यह चक्रवात कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उत्तर पूर्वी राजस्थान में आगे बढ़ेगा।

वहीं चक्रवात ताउते के कारण बीते चौबीस घंटें में राज्य के दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान डूंगरपुर के वेजा में रिकार्ड 232 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा कांवा में 144 मिमी., देवल में 142 मिमी., डूंगरपुर तहसील में 139 मिमी., धांबोला में 133 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे से बूंदाबांदी हो रही है और हवाएं चल रही हैं । यह क्रम बुधवार को भी बना रहा। जयपुर में इस दौरान 38.5 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

आगामी चौबीस घंटे में अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में अधिकतर स्थानों पर रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है