लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते: मुंबई पुलिस पूरी तरह चौकस

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, 17 मई चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के गुजरात की ओर बढ़ने के बीच सोमवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश के मद्देनजर यहां पुलिसकर्मियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है तथा संचार एवं बाढ़ संबंधी जीवन रक्षक उपकरणों को तैयार रखा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां थानों एवं यातायात चौकियों पर पर्याप्त पुलिसकर्मी उपलब्ध कराये गये हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ सभी थानों एवं चौकियों से यह सुनिश्चित करने कहा गया है कि वायरलेस सेटों एवं सार्वजनिक संबोधन तंत्रों जैसे संचार उपकरण सही से काम कर रहे हों। ऐसा ही निर्देश लाईफ जैकेट, प्राथमिक उपचार किट, रस्सियों, आपात लाईट व्यवस्था, स्ट्रेचर आदि जैसे जीवन रक्षक एवं बचाव उपकरणों तथा वाहनों के संदर्भ में भी दिये गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारी बारिश एवं तेज आंधी से जान-माल के संभावित नुकसान को कम से कम करने के लिए पुलिस से बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर रखने को कहा गया है।

अधिकारी के अनुसार, लोगों से घरों में ही रहने तथा मछुआरों से समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा