लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते: आईसीजी ने दो तेल टैंकर जहाजों की मदद की

By भाषा | Updated: May 18, 2021 17:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने मंगलवार को चक्रवात ताउते के कारण खराब मौसम के बीच मुंबई तट के पास भटके दो तेल टैंकर जहाजों को किनारे लाने में मदद की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

महानगर के नगर निकाय ने कहा कि आईएमडी ने चक्रवात ताउते के बाद मंगलवार को अगले कुछ घंटों में मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम से तीव्र बारिश का अनुमान जताया है।

आईसीजी ने एक ट्वीट में कहा, "बड़े तेल रिसाव का जोखिम टल गया। एमटी देशभक्त और ओएसवी ग्रेटशिप अदिति मुंबई में एसपीएम (सिंगल पॉइंट मूरिंग) अभियान में लगे हुए थे, खराब मौसम के कारण दिशाहीन हो गए।"

उसमें कहा गया, "एमआरसीसी (समुद्री बचाव समन्वय केंद्र) मुंबई ने दोनों जहाजों के साथ समन्वय स्थापित किया। संचालन बहाल किया गया और दोनों जहाजों पर सवार चालक दल के कुल 45 सदस्य सुरक्षित हैं।"

एक अन्य ट्वीट में, आईसीजी ने कहा कि उसके गोताखोरों ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में वेरावल तट से आठ मछुआरों को संकट से बचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO