लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती ‘ताउते’ की वजह से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश, चली तेज ठंडी हवाएं

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:03 IST

Open in App

भोपाल, 20 मई अरब सागर के तटीय इलाकों में आये चक्रवाती ‘ताउते’ की वजह से पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हुई तथा तेज ठंडी हवाएं चली।

इससे मध्य प्रदेश के अधिकतर भागों में गर्मी से राहत मिल गई और मौसम सुहावना हो गया।

यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने बृहस्पतिवार को दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्राय: समूचे मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) बारिश दर्ज की गई।’’

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, रीवा, जबलपुर एवं सागर संभागों में अधिकतर स्थानों पर, ग्वालियर-चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कही-कहीं पर वर्षा हुई।

उन्होंने कहा कि राज्य के मनगवां एवं रामनगर में आठ-आठ सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सिहावल, कुसमी एवं अटेर में सात-सात सेंटीमीटर, राजनगर एवं विजयराघौगढ़ में छह-छह सेंटीमीटर, गुढ, सीधी, पन्ना, गोहद एवं मुरैना में पांच-पांच सेंटीमीटर, खजुराहो में चार सेंटीमीटर तथा अम्बाह, लखनादौन, सतना, उमरिया एवं अमरपाटन में तीन-तीन सेंटीमीटर वर्षा हुई।

साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मंडला एवं खंडवा में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने एवं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर