लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते: महाराष्ट्र के दो तटीय जिलों में 18.43 लाख उपभोक्ता बिजली से वंचित हुए

By भाषा | Updated: May 18, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र में कोंकण तट के पास से गुजरने के बाद सोमवार की रात दीव और ऊना के बीच सौराष्ट्र क्षेत्र में, गुजरात तट पर आए चक्रवाती तूफान 'ताउते' के कारण रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 18.43 लाख उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इन दो जिलों के 3,665 गांवों के 52 प्रतिशत उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि बाकी इलाकों में बिजली बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।

बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि शेष उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 13,172 कर्मचारी अथक प्रयास कर रहे हैं।

रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, ठाणे और पालघर जिलों के कुल 13,389 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, रायगढ़ जिले में 8,383 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

रत्नागिरी और पालघर जिलों में क्रमशः 4,563 और 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सिंधुदुर्ग और ठाणे में क्रमशः 190 और 53 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल