लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते: कर्नाटक में 121 गांव प्रभावित, छह की मौत

By भाषा | Updated: May 17, 2021 17:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 मई कर्नाटक में चक्रवात ताउते की वजह से प्रभावित तटीय और मलनाड जिले में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कर्नाटक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से स्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आज सुबह तक 121 गांव और तालुका चक्रवात से प्रभावित हैं।

बयान में बताया गया कि 547 लोगों को अब तक उनके संबंधित स्थानों से निकाला गया है और चक्रवात से लोगों को बचाने के लिए यहां खोले गए 13 राहत शिविरों में 290 लोग शरण लिए हुए हैं।

बयान में बताया गया कि अब तक 333 घरों, 644 खंभों, 147 ट्रांसफर्मरों, 57 किलोमीटर सड़कों, 57 जालों और 104 नावों को क्षति पहुँची है। मौसम विभाग ने दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बेलगावी, हावरी, धारवाड़, चामराजनगर, मैसुरु, कोडागु, चिकमंगलुरु और शिवमोगा जिले में गरज के साथ बारिश, मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने की आशंका जाहिर की है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया था कि चक्रवात आगे उत्तर यानी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों की तरफ़ बढ़ रहा है और सोमवार तक राज्य के ऊपर इसकी पकड़ कमजोर हो जाएगी।

अग्निशमन बल, पुलिस, तटीय पुलिस, होम गार्ड और राज्य आपदा मोचन बल के करीब 1,000 प्रशिक्षित कर्मी तीन तटीय और पड़ोसी जिलों में राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के दलों को भी कार्यों में लगाया गया है।

इसी बीच अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसना और भारतीय तटरक्षक ने एक संयुक्त अभियान चलाकर यहां मुल्की तट के पास चट्टानों के बीच फंसी एक नौका के चालक दल के सभी नौ सदस्यों को सोमवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

भारतीय तटरक्षक के उप महानिरीक्षक एस बी वेंकटेश ने बताया कि नौका ‘कोरोमंडल’ के चालक दल के सभी नौ सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इसके साथ ही यह मिशन पूरा हो गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट करके भारतीय तटरक्षक और इस बचाव अभियान में शामिल अन्य एजेंसियों का शुक्रिया अदा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है