लाइव न्यूज़ :

चक्रवात का खतरा: बंगाल सरकार ने तटीय इलाकों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:42 IST

Open in App

कोलकाता, चार दिसंबर चक्रवात ‘जवाद’ के ओडिशा-आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना और पूर्ब मेदिनीपुर जिलों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया तथा पर्यटकों से समुद्र तटों से दूर रहने का आग्रह किया।

मौसम कार्यालय ने कहा कि महानगर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्ब और पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा और हुगली जिलों में कई स्थानों पर सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक एक बुलेटिन में कहा, ‘‘जवाद पिछले छह घंटों में धीरे-धीरे चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ा है और यह सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के 230 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, ओडिशा के गोपालपुर के 340 किलोमीटर दक्षिण में, पुरी (ओडिशा) के 410 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में तथा पारादीप (ओडिशा) के 490 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था।’’

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना और पूर्ब मेदिनीपुर जिलों में प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों से लगभग 11,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जबकि मछुआरे अपनी नौकाओं के साथ काकद्वीप, दीघा, शंकरपुर और अन्य तटीय क्षेत्रों में वापस आ गए हैं।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, "चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने तथा इसके बाद उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर इसके फिर से बढ़ने, पांच दिसंबर को लगभग दोपहर के समय ओडिशा तट पर इसके पुरी के पास पहुंचने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।"

उन्होंने कहा कि हालांकि, चक्रवात कमजोर होकर पुरी तट पर पहुंचने तक गहरे दबाव में बदल सकता है।

बचाव दल पर्यटकों और स्थानीय लोगों से दीघा, शंकरपुर, ताजपुर और बक्खाली में समुद्र तटों को खाली करने के लिए कहते हुए देखे गए। चक्रवात के मद्देनजर राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कुल 19 टीम तैनात की गई हैं।

मौसम विभाग ने कोलकाता, पूर्ब और पश्चिमी मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, हुगली और हावड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

इसने कहा कि उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों में भी सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह