लाइव न्यूज़ :

चक्रवात तौकते : महाराष्ट्र, गुजरात में 19 को छोड़ मछली पकड़ने वाली सभी नौकाएं बंदरगाहों पर लौटीं

By भाषा | Updated: May 16, 2021 16:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई गुजरात तट की ओर चक्रवात तौकते के तेजी से बढ़ने के साथ भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में 18 और गुजरात में मछली पकड़ने वाली एक नौका को छोड़कर सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार च्रकवात तौकते ‘‘काफी भीषण चक्रवाती तूफान’’ में परिवर्तित हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है और 18 मई की सुबह यह पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा।

आईसीजी ने ट्विटर पर बताया, ‘‘महाराष्ट्र एवं गुजरात के लिए राहत एवं बचाव के कार्यों की तैयारियां जोरों पर है। महाराष्ट्र के 18 नाव और गुजरात की एक नौका को छोड़कर सभी नाव बंदरगाहों पर लौट आए हैं।’’

आईएमडी ने कहा कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं उत्तर-पूर्व अरब सागर एवं गुजरात तथा दमन एवं दीव के तटों पर रविवार की सुबह से चल रही हैं।

आईएमडी ने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के मुताबिक, 18 मई तक 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर