लाइव न्यूज़ :

चक्रवात तौकते : शाह ने कोविड अस्पतालों, ऑक्सीजन संयंत्रों की सुरक्षा पर जोर दिया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात, महाराष्ट्र और केंद्र शासित दो प्रदेशों में रविवार को चक्रवात तौकते को लेकर तैयारियों की समीक्षा की और ‘‘विशेष तौर पर’’ इस बात पर जोर दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं और खासकर कोविड-19 अस्पतालों एवं रोगियों को सुरक्षित किया जाना चाहिए।

गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों तथा दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की गई बैठक में शाह ने उन्हें सलाह दी कि सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडार एवं अस्पतालों में उनकी आपूर्ति सुनिश्चित करें। यह जानकारी गृह मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में दी गई।

तौकते गुजरात के तट पर 18 मई की सुबह को पहुंच सकता है और वहां 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है।

बयान में कहा गया कि शाह ने ‘‘चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका वाले इलाकों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की।’’

इसमें बताया गया, ‘‘उन्होंने राज्य प्रशासन/ जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कोविड अस्पतालों, प्रयोगशालाओं, टीका शीत श्रृंखला और अन्य चिकित्सीय सुविधाओं में पर्याप्त पावर बैक-अप की व्यवस्था करें।’’

गृह मंत्री ने चक्रवात के रास्ते में पड़ने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि रोगियों को बचाया जा सके।

बयान में कहा गया, ‘‘उनसे ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले संयंत्रों के पास बने अस्थायी अस्पतालों के रोगियों को जरूरत पड़ने पर दूसरे अस्पतालों में भेजने के निर्देश दिए।’’

शाह ने महाराष्ट्र और गुजरात में ऑक्सीजन उत्पादन करने वाले सयंत्रणों पर चक्रवात के प्रभाव की भी समीक्षा की।

इसने कहा, ‘‘मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन का दो दिनों के लिए बफर स्टॉक रखने और राज्यों को ऑक्सीजन टैंकर भेजने के भी निर्देश दिए ताकि बाधा आने की स्थिति में आपूर्ति पर प्रभाव नहीं पड़े।’’

गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों ने ‘‘मंत्री को आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं एवं ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को सुरक्षित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।’’

गृह मंत्री ने अस्पतालों एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली उत्पादन संयंत्रों की खातिर आवश्यक प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

शाह ने मुख्यमंत्रियों और प्रशासकों को सूचित किया कि गृह मंत्रालय में सातों दिन चौबीसों घंटे एक नियंत्रण कक्ष काम कर रहा है ‘‘जिससे किसी भी तरह की मदद के लिए राज्य संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र