लाइव न्यूज़ :

चक्रवात तौकते: मुंबई नगर निकाय ने 580 कोविड-19 मरीजों को स्थानांतरित किया

By भाषा | Updated: May 16, 2021 09:35 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई से ‘तौकते’ चक्रवाती तूफान गुजरने की भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की चेतावनी के मद्देनजर 580 मरीजों को कोविड-19 देखभाल केंद्रों से स्थानांतरित कर दिया।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने कोविड देखभाल केंद्रों से 580 मरीजों- बीकेसी से 243, दहिसर से 183 और मुलुंड से 154 - को मुंबई के राज्य सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों में शनिवार रात स्थानांतरित कर दिया।

आईएमडी ने घोषणा की कि चक्रवात रविवार को शहर से गुजर सकता है। इसी के मद्देनजर अधिकारी ‘बांद्रा-वर्ली सी लिंक’ एहतियातन बंद करने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं।

बीएमसी ने शुक्रवार को शहर के अस्पतालों को सतर्क किया था कि बिस्तरों और ऑक्सीजन उपकरणों की उपलब्धता को लेकर अंतिम समय में कोई अव्यवस्था नहीं हो।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में उपनगरीय रेल सेवा रविवार को जारी रहेगी।

आईएमडी ने शनिवार को कहा था कि ‘तौकते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी ने कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने की संभावना है। विभाग ने कहा था कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा था कि तूफान के शनिवार देर रात या रविवार तड़के मुंबई से कुछ दूरी से गुजरने की संभावना है, इसलिए अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है, लेकिन मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल