लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते : गुजरात सरकार ने मछुआरों के लिए 105 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

By भाषा | Updated: June 2, 2021 13:28 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो जून गुजरात सरकार ने पिछले महीने तबाही मचाने वाले चक्रवात ताउते से प्रभावित हुए मछुआरों के लिए 105 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बुधवार को बताया गया कि मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार की शाम को एक बैठक में स्थिति की समीक्षा करने के बाद राहत पैकेज का फैसला लिया।

चक्रवात ताउते 17 मई की रात को गुजरात तट पर पहुंचा था और उसके साथ करीब 220 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस चक्रवात के कहर से राज्य के जाफराबाद, राजुला, सैयद राजपाड़ा, शियाल बेट तथा नावा बंदरगाहों पर तट पर खड़ी नौकाओं, मछली पकड़ने वाले जाल और समुद्री ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। चक्रवात में मछुआरों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

राहत पैकेज के तौर पर राज्य सरकार 1,000 से अधिक छोटी और बड़ी नौकाओं को पहुंचे नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित मछुआरों को 25 करोड़ रुपये की धनराशि देगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त छोटी नौकाओं के लिए सरकार नौका की कीमत की 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान करेगी या 75,000 रुपये देगी।

पैकेज के तहत राज्य सरकार ने समुद्री ढांचे को बहाल करने की भी योजना बनायी है जिसे चक्रवात से नुकसान पहुंचा।

विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार समुद्री ढांचे को बहाल करने तथा मजबूत बनाने पर कुल 80 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां